मज़दूरों को पहुँचाने हेतु काँग्रेस महामंत्री श्रीमती प्रियंका गांधी द्वारा कांग्रेस के खर्च पर 1000 बसों के प्रस्ताव को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्वीकृति प्रदान की सराहना करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री, ज़िला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य डॉ0 सैय्यद जमाल ने कहा कि यह एक सकारात्मक पहल है जिसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी प्रशंसा के पात्र हैं और मज़दूरों के हित में इस महत्वपूर्ण कदम हेतु हम उनका आभार व्यक्त करते है। डॉ0 जमाल ने कहा कि सदा की भांति उत्तर प्रदेश ने अपनी कल्याणकारी सकारात्मकता को बनाये रखने का अनुकर्णीय उदाहरण प्रस्तुत करके सम्पूर्ण देश को एक नया रास्ता दिखाया है। डॉ0 जमाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हमसब एकजुट रहकर सकारात्मक भाव से राजनीति से ऊपर उठकर कोरोना19 से प्रभावित आम जनता विशेषकर मज़दूरों ग़रीबों बुनकरों दस्तकारों व वंचितों के कल्याण के लिए कार्य करते रहेंगे। डॉ0 जमाल ने कहा कि राजनैतिक विचारों में सहमति असहमति का भाव स्वाभाविक है परंतु वर्तमान मुश्किल घड़ी में हमें रचनात्मक आपसी सहयोग से ही इस संकट को पार करना है, जिसमे हम अवश्य सफल होंगे।
-डॉ0 सैय्यद जमाल