सेंट एसपी स्कूल की प्रबन्धक प्रियंका वरुण ने की अपने विद्यालय की एक वर्ष की फीस माफ
आगरा-सेंट एसपी स्कूल की प्रबन्धक एवं भारतीय महिला सुरक्षा संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमारी प्रियंका वरुण ने कोरोना महामारी में लॉकडाउन के चलते एक ऐतिहासिक व अभिभावकों के लिए बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने अपने विद्यालय की एक वर्ष की फीस माफ की है और अन्य विद्यालयों के लिए भी एक अच्छा सन्देश दिया है। प्रियंका वरुण ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन ने जनता की कमर तोड़ दी है। आज सारा जनमानस भुखमरी के कगार पर है। वह अपने दो वक्त की रोटी नहीं जुटा पा रहा है ऐसे में वैश्विक महामारी के चलते बच्चों की फीस कैसे दे पाएगा। इसी को देखते सेंट एस.पी स्कूल की प्रधानाचार्य प्रियंका वरुण ने यह निर्णय लिया। इतना ही नहीं उन्होंने अपने संगठन भारतीय महिला सुरक्षा संघ के कार्यकर्ताओं के माध्यम से लॉक डाउन में जरूरतमंदों को ड्राई खाने के पैकेट देकर मदद पहुंचाई है। इतना ही नहीं बीते दिनों एक जरूरतमंद परिवार को एक यूनिट ब्लड प्लाज्मा और आर्थिक मदद संगठन के पदाधिकारियों द्वारा मुहैया कराई गयी।